झज्जर जिले के गांव मारौत में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
झज्जर जिले के गांव मारोत में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन को गांव मारोत की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से 16 पुरुष कबड्डी टीमों ने भाग लिया। इसके साथ ही पंजाब से आई दो महिला
इस प्रतियोगिता में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ बेरी से विधायक रघबीर कादियान, झज्जर विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का गांव पहुंचने पर आयोजकों और ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
गांव मारौत में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में बहु अकबरपुर की टीम को जीत का नगद इनाम देते सुनील पहलवान।
बहु अकबरपुर की टीम रही विजेता हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बहु अकबरपुर और मारोत की रमेश टीम के बीच खेला गया। सुपर फाइनल मुकाबले में बहु अकबरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रमेश मारोत की टीम को 25:15 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। बहु अकबरपुर टीम की ओर से शीलू बल्हारा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

झज्जर जिले के गांव मारौत में हरियाणा स्टाईल कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
उपविजेता और तीसरे स्थान की टीमों को मिला सम्मान दूसरे स्थान पर रहने वाली मारोत के रमेश की टीम को 51 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं तीसरे स्थान पर सोनू पहलवान मारोत की टीम और भिवानी की टीम संयुक्त रूप से रहीं, जिन्हें 31-31 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
महिला टीमों को भी मिला प्रोत्साहन प्रतियोगिता में पंजाब से पहुंची दोनों महिला कबड्डी टीमों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। आयोजकों की ओर से महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

झज्जर जिले के गांव मारौत में हरियाणा स्टाईल कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के बाद ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।
सुनील पहलवान का अहम योगदान इस पूरे आयोजन में गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुनील पहलवान का अहम योगदान रहा। उन्होंने बताया कि गांव मारोत में पहले भी लगातार हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और खेल भावना का विकास होता है।
खेलों से युवाओं को मिलती है नई दिशा कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

गांव मारौत में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर गांव के गणमान्य लोग, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरे दिन चले मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.