।राजनांदगांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ड्राइवर और हेल्पर ने शव को बोर में भरकर दफना दिया। इस मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। घटना जोब थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, प्रभात कुमार अरकरा ग्राम बीजेपार का रहने वाला था। 7 जनवरी को गांव में मुरूम निकासी का कार्य चल रहा था। ऐसे में प्रभात मौके पर पहुंचा। इस दौरान वह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हुआ। ड्राइवर के लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी गई।
हादसे में प्रभात की मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर और हेल्पर ने डर के शव को बोरे में डालकर खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। शव तक जब प्रभात घर नहीं पहुंचा था तो पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की।
शव पीएम के लिए भिजवाया
आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। शुक्रवार को मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके संदिग्ध सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि बच्चे को ट्रैक्टर से गिरने से मौत हुई है और फिर ट्रैक्टर चालक उसको ले जाकर दफना दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.