कनाडा में एक पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बिजनेसमैन कनाडा में स्टूडियो चलाता था। इसके अलावा उसका क्लब भी था। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। कत्ल का पता चलते की कनाडा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कत्ल से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कत्ल की इस वारदात से इलाके में रहने वाले पंजाबी समुदाय में दहशत का माहौल है। उन्होंने बिजनेसमैन का कत्ल करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। तरनतारन के रहने वाले, परिवार समेत सरे शिफ्ट हुए
जानकारी के मुताबिक बिंदर गरचा (48) मूल रूप से तरनतारन के गांव मूलो बेदियां का रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ कई साल पहला कनाडा के सरे शहर में शिफ्ट हो गए थे। उनके परिवार में 2 बेटियों और एक बेटा है। कनाडा में वह स्टूडियो, इमिग्रेशन सर्विस और क्लब चलाते थे। CCTV में फायरिंग करते दिखे हमलावर
कनाडा पुलिस के सोर्सेज के मुताबिक बुधवार को बिंदर गरचा को 176 स्ट्रीट, 35 एवेन्यू के पास गोली मारी गई। गोली मारने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कनाडा की पुलिस ने फुटेज निकलवा ली है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह और उसके पीछे कौन हैं, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.