Buxar Free cataract surgery camp: बिहार के बक्सर जिला में ऐतिहासिक पहल हुई है. कृतपुरा गांव में श्री रणछोड़दासजीबापु चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा 31 मार्च तक 50 हजार मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित हो रहा है. इस शिविर में बिना चीरा लगाए ही आंखों की रोशनी लौटेगी, जानिए आप कैसे इस शिविर का लाभ ले सकते हैं.
भोजपुर जिले के शहीद भवन स्थित कंसल्टेंसी सर्विसेज रामना मैदान मे ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीणभाई वसाणी ने लोकल 18 को बताया कि यह शिविर परम पूज्य श्री रणछोड़दासजी बापू श्री के जीवन संदेश “मरीज मेरे भगवान हैं” और “मुझे भूल जाना पर नेत्रयज्ञ को नहीं भूलना” से प्रेरित है. इसी सोच के साथ बिहार के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को आंखों की रोशनी लौटाने का यह संकल्प लिया गया है. उन्होंने बताया कि शिविर में अत्याधुनिक फेको मशीन से बिना टांके मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा. सभी मरीजों को उच्च गुणवत्ता का सॉफ्ट फोल्डेबल लेंस पूरी तरह निशुल्क लगाया जाएगा.
इलाज के साथ मिलेगी विदाई भी
इससे मरीजों की नजर जल्दी और सुरक्षित तरीके से वापस आएगी. शिविर में मरीजों के लिए जांच, ऑपरेशन, दवा, नाश्ता, भोजन और रहने की पूरी व्यवस्था निशुल्क होगी. मरीज के साथ एक परिजन के ठहरने और खाने की भी सुविधा दी जाएगी. इलाज के बाद प्रत्येक मरीज को अन्न और वस्त्र देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी. साथ ही भावनात्मक सम्मान के रूप में मरीज की आरती भी उतारी जाएगी. रजिस्ट्रेशन और प्रारंभिक जांच कृतपुरा स्थित चिराग संस्था के समीप विशाल टेंट में की जाएगी. ऑपरेशन कृतपुरा मंदिर परिसर में किया जाएगा. इसके लिए 10 अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी. प्रत्येक मरीज को लगभग तीन दिन शिविर में रहना होगा.
आम जनता से अपील
मोतियाबिंद से पीड़ित जरूरतमंद लोग अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लें. इस जानकारी को अपने गांव और समाज तक पहुंचाएं. ताकि कोई भी व्यक्ति आंखों की रोशनी से वंचित न रहे. आयोजकों का कहना है कि यह शिविर केवल इलाज नहीं बल्कि मानवता और करुणा का उदाहरण है. इस पहल से हजारों लोगों को नई रोशनी और नया जीवन मिलेगा. दिए गए नम्बर के माध्यम से आप बात कर यहां मुफ्त ऑपरेशन करा सकते है. 95863 08175, 8460928508, 9586308178, 9879734178.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.