पलवल जिले से प्रयागराज माघ मेले के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई है। इस बस सेवा को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल बस स्टैंड डिपो से हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। यह सेवा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व तक जारी रहेगी। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल से प्रयागराज तक सीधी बस सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं को माघ मेले में दर्शन और स्नान का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह सेवा सनातन संस्कृति और आस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। माघ मेले के दौरान कई प्रमुख स्नान प्रयागराज में 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले माघ मेले के दौरान कई प्रमुख स्नान पर्व और धार्मिक आयोजन होंगे। मंत्री ने स्थानीय लोगों से अपील की, कि माघ मेला हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है, ऐसे में अधिक से अधिक लोग परिवार सहित प्रयागराज पहुंचकर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान का लाभ अवश्य लें। प्रतिदिन सुबह 8 बजे होगी रवाना हरियाणा राज्य परिवहन पलवल के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव ने बस सेवा का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि यह विशेष बस माघ मेले के समापन तक पलवल बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 8 बजे रवाना होगी। यह बस मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर और फतेहपुर होते हुए लगभग 645 किलोमीटर का सफर तय करके रात लगभग 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पलवल से प्रयागराज का किराया 900 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। संगम स्थल प्रयागराज से वापसी के लिए बस शाम 5 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह लगभग 5 बजे पलवल पहुंचेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.