आप नेता एवं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का पुतला लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता।
पटियाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता एवं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गुरु साहिबान के बारे में आतिशी द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने
जानकारी के अनुसार, विधानसभा में गुरु साहिबान की महान विरासत और उनके बलिदानों को याद करने तथा सम्मान देने के लिए एक चर्चा चल रही थी। इसी दौरान आतिशी मार्लेना ने गुरु साहिबान के बारे में कुछ शब्द कहे, जिन्हें सिख समुदाय अपमानजनक मान रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पटियाला में एकत्र हुए। उन्होंने आतिशी के बयान पर कड़ा रोष व्यक्त किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
आप नेता एवं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
गुरु साहिबान के बारे में अपमानजनक शब्द कहना शर्मनाक
मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता जय इंद्र कौर ने कहा कि गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने विधानसभा जैसे पवित्र स्थान पर गुरु साहिबान के बारे में अपमानजनक शब्द कहने को ‘शर्मनाक’ बताया।
जय इंद्र कौर ने आरोप लगाया कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए धार्मिक भावनाओं से खेलना ‘आप’ नेताओं की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि आतिशी के इस बयान से दुनिया भर के सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया आप नेता एवं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का पुतला।
आतिशी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग
उन्होंने चेतावनी दी कि गुरु साहिबान का निरादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जय इंद्र कौर ने मांग की कि आतिशी मार्लेना तुरंत पूरी सिख संगत से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई, तो भाजपा इस संघर्ष को पूरे पंजाब में और तेज करेगी।

आतिशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन में ये पदाधिकारी रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में जय इंद्र कौर के साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी शामिल थे। इनमें पटियाला शहरी जिला अध्यक्ष विजय कुमार कूका, के के शर्मा, अतुल जोशी, हरदेव बल्ली, सतबीर खटड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमार काका, महिला मोर्चा अध्यक्ष पटियाला शहरी मनीषा उप्पल, नरिंदर सहगल, टोनी बिंद्रा, वरुण जिंदल, सिकंदर चौहान, हरीश कपूर, दविंदर लाली, के के मल्होत्रा, हैप्पी शर्मा, तरविंदर सिंह लकी, निखिल बातिश, हरप्रीत सिंह पित्ता, वनीता कपूर, तेजिंदर तेजी, रजनी शर्मा, राजू आर्य समाज, नवजोत महल, गुरभजन लचकाणी, गुरध्यान सिंह, डॉ. आर.के. सिंधी और एडवोकेट हरिंदर सिंह भमरा प्रमुख थे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.