लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब में एक धागा फैक्ट्री में हुए हादसे में 40 वर्षीय मदूर प्रदीप सिंह की मौत हो गई। बीते मंगलवार देर शाम हुई यह घटना तब हुई जब रूई की एक भारी गांठ उन पर गिर गई।जानकारी के अनुसार, गांव इराक भट्टियां के पास स्थित फैक्ट्री में एक बड़ी गाड़ी में रूई की गांठें लोड की जा रही थीं। इसी दौरान गोदाम में रखी गांठों में से एक अचानक प्रदीप सिंह पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें तुरंत माछीवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें समराला रेफर कर दिया। समराला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक प्रदीप सिंह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनके परिवार का गुजारा उनकी मेहनत पर ही निर्भर था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। माछीवाड़ा थाना मुखी पवित्र सिंह ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और उनके एक बेटे को नौकरी देने का वादा किया है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने समझौता कर लिया है और वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.