Extra Classes For Students: बुरहानपुर जिले में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए शनवारा शासकीय हाई स्कूल के शिक्षकों ने इनोवेशन किया है. शिक्षक विद्यार्थियों की एक्स्ट्रा कक्षाएं ले रहे हैं, सुबह फोन कर उन्हें जगा रहे हैं और स्कूल आने तक निगरानी रख रहे हैं.
शिक्षक ने दी जानकारी
लोकल 18 के टीम ने जब शिक्षक मनोज तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा आगामी दिनों में शुरू होने वाली है. उसको देखते हुए हमने कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक नवाचार कर दिया है. हम शिक्षकों ने मिलकर यह प्लान तैयार किया है कि अब हम विद्यार्थियों की एक्स्ट्रा क्लास लेंगे सुबह 1 घंटे की एक्स्ट्रा क्लास लगाई जा रही है तो शाम के समय भी एक घंटा विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर भी सुधर रहा है और विद्यार्थी इस तरह से पढ़ाई कर हंड्रेड प्रतिशत अंक प्राप्त करेंगे जिससे उनका भविष्य भी सुधरेगा. इसलिए हमने भी यह नवाचार शुरू कर दिया है. हमारी शनवारा की सरकारी स्कूल के करीब 50 से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं.
अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी हो सकते हैं शामिल
यदि आप भी कक्षा 10 वीं या 12 वीं में पढ़ाई करते हैं तो आप एक्स्ट्रा क्लास में शामिल हो सकते हैं. माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो इसके लिए करीब एक दर्जन से अधिक शिक्षक इस काम में जुटे हुए हैं जो विद्यार्थियों को सुबह 6:00 बजे जगाने का काम भी कर रहे हैं. विद्यार्थी नहीं आने पर उनके घर से उन्हें लेकर भी आ रहे हैं और अभिभावकों की बैठक लेकर उनको जानकारी भी दे रहे है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.