पंजाब के लुधियाना में सराभा नगर स्थित हेयर मास्टर सैलून में हंगामा हो गया। सैलून में काम कर रही एक महिला ने अपने पार्टनर्स पर उत्पीड़न, काम करने से रोकने और जबरन कब्जा करने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 329(4),62,351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। 22 जुलाई 2024 को हुई थी पार्टनरशिप पीड़िता सरुची जोशी ने पुलिस को बताया कि उसने 22 जुलाई 2024 को रश्मीत कपूर, साहिल कपूर, पूर्वा बत्रा और तरुण दानिश बत्रा के साथ लिखित तौर पर पार्टनरशिप की थी। लेकिन 1 जनवरी 2026 से रश्मीत कपूर और साहिल कपूर ने उसे सैलून में काम करने से रोकना शुरू कर दिया और लगातार परेशान किया। सरुची का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने सैलून का माहौल खराब करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने खन्ना ब्रांच के पार्टनर सरप्रीत सिंह को वहां भेजना शुरू कर दिया। 31 जनवरी 2026 को सैलून पर की कब्जे की कोशिश 31 जनवरी 2026 को रश्मीत कपूर, साहिल कपूर और रश्मीत के भाई कबीर 5-6 बाउंसरों और 3-4 अज्ञात लोगों के साथ सैलून पहुंचे, जहां स्टाफ को धमकाया गया, जबरन बदलने की कोशिश की गई और सैलून पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.