Gariyaband Violence: गरियाबंद के दुतकैया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट और चाकूबाजी के चलते कई लोग घायल हुए. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घरों और गाड़ियों में आग लगाई और पुलिस पर पथराव किया, फिलहाल, पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
Dispute Between Two Parties: गरियाबंद के दुतकैया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. यह घटना राजिम थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां मारपीट और चाकूबाजी के चलते कई लोग घायल हो गए. घायल ग्रामीणों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है. विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है कि आरिफ खान नाम के युवक ने कुछ ग्रामीणों पर हमला किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घरों और गाड़ियों में आग लगा दी. ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस और सुरक्षा बल पर पथराव किया, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठियां भांजकर हालात को काबू में करने की कोशिश की. आईजी और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मोर्चा संभाला.
गांव में देर शाम से बवाल जारी रहा
इस बीच फिंगेश्वर के दुतकैयां गांव में देर शाम से बवाल जारी रहा. एक समुदाय के घरों को दूसरे समुदाय के लोगों ने आग के हवाले किया. अपहरण और उत्पीड़न के पुराने मामलों में जमानत से छूटे तीन आरोपी अब गांव के लोगों को परेशान कर रहे थे. इसी कारण सुबह 4 से 6 युवकों पर पत्थरों और रॉड से हमला किया गया. कई घरों में महिलाएं भी मौजूद थीं, जिन्हें पुलिस और सुरक्षा बल सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश में जुटे थे.
3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को शांत करने और तनाव को कम करने के लिए भारी पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई झड़प में कई लोगों को चोटें आईं. कई घंटों के प्रदर्शन और संघर्ष के बाद देर रात पुलिस और सुरक्षाबलों ने स्थिति पर काबू पाया. पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद को हवा देने वाले अन्य लोग कौन हैं. प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.