पंजाब में फिरोजपुर, मोगा सहित अन्य कई जिलों के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद फरीदकोट जिला पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। इसके मद्देनज़र फरीदकोट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पुलिस द्वारा डॉग स्क्वॉड टीम के साथ व्यापक तलाशी अभियान चलाया ग
इसके साथ ही परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और पार्किंग में खड़े वाहनों की भी सघन जांच की गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पंजाब के कई जिलों में कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद पूरे राज्य में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया। हालांकि फरीदकोट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में की गई तलाशी के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
PHOTOS_ पुलिस फोर्स ने ली चप्पे चप्पे की तलाशी
कोर्ट कॉम्प्लेक्स में तैनात भारी पुलिस

परिसर में जांच करने पहुंची पुलिस फोर्स

कमरों तक डॉग स्क्वॉड के साथ की गई चेकिंग

पार्किंग एरिया में हर कोने और गाडियों की जांच की गई

डॉग स्क्वॉड के साथ गाडियों की जांच करते हुए

तलाशी के बारे में बताते पुलिस अधिकारी
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर की गई कोर्ट कॉम्प्लेक्स की सर्च -एसएचओ
इस संबंध में बातचीत करते हुए थाना सिटी के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए पुलिस पहले से ही जिले भर में सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरीदकोट में इस तरह की कोई धमकी प्राप्त नहीं हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.