पंजाब सीएम भगवंत मान। फाइल फोटो
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज, रविवार को दूसरे दिन भी बठिंडा दौरे पर हैं। इस दौरान वह सुबह जिला लाइब्रेरी में मिशन प्रगति के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। वहीं, इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह
.
दो दिन के दौरे पर सीएम
नए साल की शुरुआत से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्टिव मोड में हैं। सरकार की कोशिश यही है कि लोगों से सीधे जुड़ा जाए। सरकार का दावा है कि चंडीगढ़ की बजाय सरकार को लोगों के इलाकों से चलाया जाए और इसी दावे को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री का दो दिन का बठिंडा दौरा शुरू हुआ।
पहले दिन उन्होंने जिले को 90 करोड़ रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सौगात दी। इसके तहत पुनर्निर्मित मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) को जनता को समर्पित किया गया। इसके अलावा एक नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।
कांग्रेस और बीजेपी भी एक्टिव
यह साल चुनावी वर्ष भी है। सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। कांग्रेस की तरफ से मनरेगा को लेकर रैलियां की जा रही हैं। प्रभारी भूपेश बघेल की अगुवाई में ये रैलियां चल रही हैं। इसी तरह बीजेपी भी रैलियां कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी करीब दो रैलियां कर चुके हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.