Last Updated:
एंजेल चकमा की मौत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब चकमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक एंजेल को बेरहमी से पीटा गया था, जिससे उसकी गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और रीढ़ की हड्डी को भी नुकसान पहुंचा. त्रिपुरा का रहने वाला एंजेल देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ता था, जिसे 26 दिसंबर को मृत पाया गया था. इस मामले में स्थानीय युवकों पर मारपीट का आरोप है, हालांकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
देहरादून: देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. अब 13 दिन बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. यह रिपोर्ट 10 जनवरी को आई, जिसने इस मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. रिपोर्ट से मौत के पीछे के कई कारण पता चला है. साफ हुआ है कि एंजेल की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसे बेरहमी से पीटा गया था. उसके शरीर पर कई जगहों चोटों के निशान भी मिले.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि एंजेल की गर्दन, पीठ और रीढ़ की हड्डी को गंभीर नुकसान पहुंचा था. गर्दन के दाहिने हिस्से में गहरा घाव मिला, पेट और कंधे पर भी चोटों के निशान पाए गए. रीढ़ की हड्डी के कई हिस्सों में फ्रैक्चर था, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान रीढ़ में इंप्लांट भी लगाए थे, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी.
देहरादून में पढ़ाई कर रहा था एंजेल
24 साल का एंजेल चकमा त्रिपुरा का रहने वाला था और देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. 9 दिसंबर को उस पर कुछ स्थानीय युवकों ने हमला किया था. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में ही मारपीट की बात सामने आ गई थी, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसकी पूरी तस्वीर साफ कर दी है.
एक आरोपी फरार, इनाम घोषित
इस मामले में कुल 6 आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से अब तक 5 को गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी ने एंजेल पर सबसे ज्यादा खतरनाक हमला किया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है. मामले की जांच कर रही एसआईटी का कहना है कि सिर और पीठ पर किए गए जानलेवा हमलों की वजह से ही एंजेल की मौत हुई.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.