चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में सुबह के समय पड़ी हुई धुंध, इस वजह से लोग अपने वाहनों की ट्रैफि क लाइट जलाकर आगे बढ़ रहे है।
पंजाब और चंडीगढ़ इस समय शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज 5 जनवरी और कल के लिए घने कोहरे और कोल्ड वेव व कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति 9 जनवरी तक बनी रहेगी। इस वजह से रात के साथ ही अब दिन का तापमान भी तेजी से गिरना शुरू हो गय
गत 24 घंटे में राज्य के तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। होशियारपुर सबसे ठंडा रहा है। यहां 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि अमृतसर में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
कई जगह जीरो विजिबिलिटी दर्ज
रविवार को चंडीगढ़ व पंजाब में दिनभर धुंध का मौसम बना रहा। कई जगह सूरज भी नहीं निकला। इस दौरान अमृतसर में जीरो मीटर, बल्लोवाल में 50 मीटर और गुरदासपुर में 200 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। इस वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इस दौरान कुछ स्थानों पर 5 से 10 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया।
आज पंजाब के सारे जिलों में धुंध और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट है।
18 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
जबकि पठानकोट, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर चलने की संभावना है।
इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कोल्ड डे की संभावना है। मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह जानकारी देते हुए।
अभी मौसम खुलने के आसार नहीं हैं
मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि सात–आठ दिन तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है। पंजाब और हरियाणा में घनी धुंध की स्थिति बनी रहेगी। धूप नहीं निकल रही है, इस वजह से कोल्ड डे की स्थिति भी बनी हुई है।
अमृतसर, महेंद्रगढ़ और चंडीगढ़ ऐसे स्थान हैं, जहां तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री नीचे पहुंच चुका है। मौसम खुलने की अच्छी संभावना नहीं है। लोगों को सेहत के लिहाज से अलर्ट रहना चाहिए और गाड़ी सावधानी से चलानी चाहिए।

दस जनवरी तक पंजाब व चंडीगढ़ में धुंध का यलो अलर्ट।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह आसमान में काफी ऊंचाई पर चल रही हवाओं का एक सिस्टम है, जो मौसम को प्रभावित कर रहा है। तेज पश्चिमी हवाएं, जिन्हें जेट स्ट्रीम कहा जाता है, लगातार चल रही हैं। ये हवाएं बहुत ऊंचाई पर बहती हैं और इनके कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में ठंड और बदलाव बना हुआ है।
6 जनवरी — पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है। इसी तरह अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा।
7 जनवरी — अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना है।
वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
8 जनवरी — अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कई इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर कड़ाके की ठंड (शीत लहर) चल सकती है। मौसम सूखा रहने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.