Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने कहा कि आज कन्या राशि के जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है. आज जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसानदेह साबित हो सकता है और सामाजिक स्तर पर आपकी हंसी भी उड़ सकती है.
आज चंद्रमा कर्क राशि में संचार कर रहा है, जिससे भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में कन्या राशि के जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है. आज जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसानदेह साबित हो सकता है और सामाजिक स्तर पर आपकी हंसी भी उड़ सकती है.
आज का पंचांग
पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय सुबह 07 बजकर 38 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 05 बजकर 50 मिनट पर होगा. वहीं आज का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इस समय के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी. इसके विपरीत, अशुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट तक रहेगा, इस दौरान किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य से बचना चाहिए.
छात्रों का मन भटक सकता
शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को आज विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.मन कल्पनाओं की दुनिया में भटक सकता है, जिससे पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी.मानसिक भटकाव के कारण लक्ष्य से दूर होने का खतरा रहेगा, इसलिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी है.
गैर जरूरी चीजों में आज पैसे खर्च हो सकते
आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रह सकता है. गैर जरूरी खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा.वहीं लव लाइफ में प्रेम और रोमांच बना रहेगा.हालांकि परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर मन चिंतित रह सकता है.ऐसे में क्रोध और वाणी पर संयम रखना बेहद आवश्यक है, अन्यथा अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. दिन के अंत में शाम का समय आपके लिए रोमांचक और मनोरंजक रहेगा. जिससे मानसिक राहत मिलेगी.
उपाय- आज श्वेत वस्त्र पहनकर भगवान शिव के ऊपर जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पण करे और भगवान भोलेनाथ के बीच मंत्र का 101 बार जाप करें पूरा दिन शुभ व्यतीत होगा.
शुभ रंग-सफेद
भाग्यशाली अंक-04
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.