पुंछ जिले के उप जिला मेंढर की मनकोट तहसील में सोमवार को नियंत्रिण रेखा के नजदीक वर्ती गांव घानी में एक पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शैल बरामद हुआ। यह देखकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद सेना को सूचित किया गया। सेना की टीम ने बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतते हुए पुराने मोर्टार शैल को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.