पंजाब और चंडीगढ़ में अब धुंध और शीत लहर से लोगों को छुटकारा मिल गया है। हालांकि सुबह और शाम की ठंड अभी शेष है। वहीं, अब 16 फरवरी से मौसम बदलने की उम्मीद है। इस दौरान जहां बारिश की संभावना बन रही है, वहीं बिजली भी चमकेगी। हालांकि आज बुधवार से लेकर 15 तारीख तक मौसम ड्राई रहेगा। दिन के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। वहीं, फरीदकोट में 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि लुधियाना और फरीदकोट में 8.0 डिग्री सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। हालांकि रात के तापमान में अब कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इन हवाओं ने बदला मौसम इस समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। यह थोड़ा ऊपर की तरफ बढ़ रहा है और पंजाब की तरफ आ रहा है। हवाओं की दिशा भी थोड़ा बदल गई है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के कुछ इलाकों में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पहले बर्फीली हवाएं आ रही थीं, जो तापमान को बढ़ने नहीं दे रही थीं। अब पंजाब के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री से लेकर 26 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस महीने का सबसे अधिक है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ आ रहे मौसम विभाग के मुताबिक अभी पंजाब और उसके आसपास के इलाके में ऊपर आसमान में एक मौसम का सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) घूम रहा है। यह करीब 3–6 किलोमीटर ऊंचाई पर बना हुआ है। इसी वजह से मौसम बदल सकता है। अब 13 फरवरी से एक और नया सिस्टम आएगा, फिर 16 फरवरी को एक और। ऐसे में मौसमी गतिविधियां बदलेंगी।
16 को बारिश की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि राज्य में 16 तारीख को कुछ-कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 11 से 15 तारीख तक मौसम सूखा (ड्राई) रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.