मौसम को लेकर आगामी दिनों के लिए क्या रहेगा अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक आने की संभावना है. ऐसे में एक 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से इन क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है. जिसके प्रभाव से 13 और 16 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. 11 फरवरी को लाहौल स्पीति, चम्बा और किन्नौर जिलों में कुछ जगहों पर और चम्बा, कुल्लू और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है.
प्रदेश के शहरों में कितना रहा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 6.5 डिग्री, भुंतर में 5.5 डिग्री, कल्पा में माइनस -0.7 डिग्री, धर्मशाला में 6.2 डिग्री, ऊना में 7.2 डिग्री, नाहन में 8.7 डिग्री, पालमपुर में 10.0 डिग्री, सोलन में 4.6 डिग्री, मनाली में 3.2 डिग्री, कांगड़ा में 8.6 डिग्री, मंडी में 7.6 डिग्री, बिलासपुर में 8.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 8.0 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -4.2 डिग्री, सेऊबाग में 5.0 डिग्री, बरठीं में 6.1 डिग्री, कसौली में 7.8 डिग्री, पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री, सराहन में 3.8 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री, ताबो में माइनस -8.5 डिग्री और नेरी में 10.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा.
कितना रहा प्रदेश में अधिकतम तापमान
राजधानी शिमला में अधिकतम पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सुंदरनगर में 22.2 डिग्री, भुंतर में 21.9 डिग्री, कल्पा में 9.4 डिग्री, धर्मशाला में 18.1 डिग्री, ऊना में 25.6 डिग्री, नाहन में 19.5 डिग्री, सोलन में 21.5 डिग्री, मनाली में 12.2 डिग्री, कांगड़ा में 21.7 डिग्री, मंडी में 23.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 17.6 डिग्री, बरठीं में 22.5 डिग्री, कसौली में 15.4 डिग्री, ताबो में 3.7 डिग्री और नेरी में 26.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.