केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए राजस्थान भाजपा ने राज्य के सभी जिलों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसी क्रम में नागौर जिले में महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की।
‘बजट में रखा गया सभी का ध्यान’
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बजट को समावेशी विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त एवं दूरदर्शी कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार पेश यह बजट युवा, किसान, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग सभी के हितों का विशेष ध्यान रखता है।
ये भी पढ़ें: बजट को लेकर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस के नेता, मदन राठौड़ बोले- सचिन को नहीं पता आटे-दाल का भाव
‘आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देगा बजट’
डॉ. बाघमार ने बताया कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन, नवाचार और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने वाले प्रावधान भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करेंगे। डॉ. बाघमार ने बजट को मिशन 2047 के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण भारत से लेकर शहरी मध्यम वर्ग तक सभी को सशक्त करेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.