फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 और 5 फरवरी को हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचे इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. 2 और 3 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. मंगलवार को शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति और चम्बा जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, मंडी, और कांगड़ा में कई जगहों पर मध्यम गरज/ बिजली और तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है. 6 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. जबकि 4, 5 और 7 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.
प्रदेश के मौसम की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. जबकि ऊंची पहाड़ियों और उनसे सटे स्टेशनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. जबकि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया गया है.
कहां कितना रहा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री, सुंदरनगर में 9.2, भुंतर में 8.2, कल्पा में -0.4, धर्मशाला में 3.0, ऊना में 7.5, नाहन में 8.0, पालमपुर में 6.0, सोलन में 4.6, मनाली में 0.8, कांगड़ा में 9.3, मंडी में 9.9, बिलासपुर में 7.5, जुब्बड़हट्टी में 5.4, कुकुमसेरी में -3.1, भरमौर में 2.0, सेऊबाग में 4.0, बरठीं में 9.4, कसौली में 7.0 , पांवटा साहिब में 11.0, सराहन में 3.9, और ताबो मे -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.