प्रतापगढ़ जिले की अरनोद थाना पुलिस ने अवैध शराब जब्ती के एक मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 जनवरी को फरेडी फंटा पर नाकाबंदी के दौरान 44 कार्टन देसी शराब और एक बलेनो कार जब्त की थी, हालांकि उस समय कार चालक मौके से फरार हो गया था। ये कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में की गई थी। तत्कालीन थानाधिकारी शंभुसिंह झाला के नेतृत्व में अरनोद पुलिस टीम ने ये जब्ती की थी। जांच के दौरान, पुलिस ने फरार हुए कार चालक प्रताप सिंह राजपूत (30) निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ और उसके साथी चंद्रपाल सिंह शक्तावत राजपूत (32) निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। ये दोनों अवैध शराब और कार छोड़कर मौके से भाग गए थे। पूछताछ में सामने आया कि अवैध शराब सुहागपुरा के ठेके से उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने शराब उपलब्ध कराने वाले कृष्णपाल सिंह शक्तावत राजपूत (27) निवासी कोटड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.