Cultural Heritage of Bhotia Community: हिमालयी क्षेत्रों में बसे भोटिया समाज की छ्यांग बनाने की परम्परा सिर्फ़ एक पेय नहीं, बल्कि उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है. यह परम्परा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और समाज में एकता, सहयोग और आस्था की भावना को मजबूत करती है. जानिए कैसे भोटिया लोग इसे तैयार करते हैं और क्यों है यह उनके लिए इतना खास.
भोटिया समाज में बिना छ्यांग के कोई भी पूजा-पाठ, देवी-देवताओं की आराधना या शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य पूरे नहीं माने जाते. किसी भी घर में कोई शुभ अवसर आने पर सबसे पहले छ्यांग बनाई जाती है और इसे देवताओं को अर्पित किया जाता है. इसके बाद ही बाकी की रस्में पूरी होती हैं. इसे समाज में आशीर्वाद, समर्पण और सामूहिकता का प्रतीक माना जाता है.
ऐसे बनती है छ्यांग
भोटिया समुदाय में छ्यांग बनाने की परम्परा हज़ारों साल पुरानी है और इसे बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारम्परिक होती है. इस परम्परा में गेहूं और चावल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे पहले तीन दिनों तक भिगोकर रखा जाता है. इसके बाद इसे पकाया जाता है और छ्यांग तैयार होती है. इस पूरे काम में समय, धैर्य और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है. छ्यांग बनाना सिर्फ खाना नहीं, बल्कि इसमें भोटिया समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक भावना छुपी है.
आज भी चली आ रही परंपरा
भोटिया समाज के बुज़ुर्ग आज भी इस परम्परा को जीवित रखे हुए हैं. वे नई पीढ़ी को छ्यांग बनाने की विधि तो सिखाते ही हैं, साथ ही इसके पीछे छिपे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी समझाते हैं. यह परम्परा केवल एक पेय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और सहयोग की भावना को मजबूत करने का काम भी करती है. जब छ्यांग बनाई जाती है, तो पूरे परिवार और गावर के लोग इसमें हाथ बटाते हैं. इस प्रक्रिया से आपसी सहयोग, सम्मान और एकता की भावना पैदा होती है.
आज के आधुनिक समय में, जब कई पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं, भोटिया समाज अब भी अपनी इस सांस्कृतिक विरासत को बनाए हुए है. हिमालय की वादियों में आज भी छ्यांग के साथ पूजा पूरी श्रद्धा और नियमों के अनुसार होती है. इस परम्परा के चलते भोटिया समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संबंध आज भी मजबूत बने हुए हैं.
छ्यांग केवल एक पेय नहीं, बल्कि भोटिया समाज के लिए संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है. यह पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और आने वाली पीढ़ियों को भी भोटिया समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ती है. छ्यांग बनाना भोटिया समाज के लिए अपने इतिहास और पहचान को संजोने का एक तरीका भी है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.