Tej Pratap Yadav News: भाजपा में शामिल होने पर तेज प्रताप यादव ने मना नहीं किया. तेज प्रताप यादव ने कहा अगर भाजपा में शामिल होने की बात होगी तो मीडिया को सूचित मैं करूंगा. तेज प्रताप यादव ने भाजपा में शामिल होने की बात पर मुस्कुरा कर जवाब दिया.
तेजस्वी को देंगे भोज का न्योता
तेज प्रताप यादव ने यह भी साफ किया कि वह खुद मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज ही वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत रूप से भोज का निमंत्रण देने जाएंगे. तेज प्रताप ने कहा, “मेरे मकर संक्रांति के भोज में सभी लोग आएंगे.” उनके इस बयान से यह संकेत भी मिला कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं.
विजय कुमार सिन्हा का बड़ा संदेश
वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेज प्रताप यादव के भोज में शामिल होने पर कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द बढ़ता है. उन्होंने कहा, “हम एक साथ आएंगे तो बिहार को और आगे ले जाएंगे. ‘एक बिहारी सब पर भारी’ के भाव को जगाना है.” विजय सिन्हा के इस बयान ने भी सियासी हलकों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है. मकर संक्रांति के बहाने हुई यह मुलाकात आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में क्या नया मोड़ लाएगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.