बूंदी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बूंदी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रायथल थाना पुलिस ने आरोपी जयसिंह को टोपीदार बंदूक के साथ पकड़ा।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने अवैध हथियारों की रोकथाम और हथियार तस्करों पर नियंत्रण के लिए सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में रायथल थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान बरियानी, थाना रायथल निवासी जयसिंह वरगी (37) पुत्र सुगन्या मोग्या हाथ में एक अवैध टोपीदार बंदूक लिए हुए दिखा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके पास से एक नाली टोपीदार बंदूक जब्त की।
आरोपी जयसिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। जयसिंह मूल रूप से गेरई, थाना सपोटरा, जिला करौली का निवासी है। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल भंवरलाल, कॉन्स्टेबल जोधराज और कॉन्स्टेबल सुभाष शामिल थे। कॉन्स्टेबल जोधराज की भूमिका इसमें विशेष रही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.