Tej Pratap Yadav Dahi Chuda Bhoj: तेज प्रताप यादव के आयोजित दही-चूड़ा भोज में तेजस्वी यादव नहीं शामिल हुए. हालांकि तेजप्रताप यादव के यहां भोज में तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से कई समर्थक पहुंचे. इस दौरान कई खास तस्वीरें देखने को मिली.
दरअसल, चूड़ा-दही भोज के दौरान राघोपुर से आए एक कार्यकर्ता ने माइक पर खुद को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र का बताया. इसी पर तेजप्रताप यादव ने तुरंत माइक संभालते हुए कहा, “आप राघोपुर से आए हैं तो आपके विधायक कहां हैं?” तेजप्रताप ने आगे कहा, “राघोपुर के विधायक अब तक यहां क्यों नहीं पहुंचे?” उनके इस सवाल को सीधे तौर पर तेजस्वी यादव से जोड़कर देखा जा रहा है.
लालू यादव पहुंचे और बोले- कोई नाराजगी नहीं
तेजप्रताप के यहां लालू यादव और राज्यपाल की मुलाकात
तेजप्रताप यादव के आवास पर आयोजित इस पारंपरिक भोज में लालू प्रसाद यादव आंखों पर काला चश्मा लगाए नजर आए. बताया जा रहा है कि उनके आंखों का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए उन्होंने काला चश्मा लगा रखा था. उनके पहुंचते ही वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. भोज के दौरान लालू यादव ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दही-चूड़ा का भोज बिहार की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है और इसे सभी लोगों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए. सभी लोगों को मनाना चाहिए. लालू यादव ने साफ शब्दों में कहा कि परिवार में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है और सब कुछ ठीक है. उन्होंने तेजप्रताप यादव को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि आपसी मेल-मिलाप से ही समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी तेजप्रताप यादव के यहां भोज में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लालू यादव से बातचीत भी की.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.