Pali News: पाली में नए साल की सुबह आरटीओ की टीम ने बसों पर लगे कैरियर और सीढ़ियां हटाई, जिससे कई बस चालक हैरान रह गए. रोडवेज और निजी बसों के संचालकों को 31 दिसंबर तक अल्टीमेटम दिया गया था. यह कार्रवाई ओवरलोडिंग और ओवर क्राउडिंग से होने वाले हादसों को रोकने के लिए की गई, जिससे बसों का संतुलन बना रहे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
बसों पर लगे लगेज कैरियर और सीढ़ियां हटाने को लेकर साल के अंतिम दिन बुधवार को बस संचालकों की भारी भीड़ दिखाई दी. दरअसल, जिन बस संचालकों ने 31 दिसंबर के बाद भी कैरियर और सीढ़ियां नहीं हटाई, उनके खिलाफ परिवहन विभाग 1 जनवरी से कार्रवाई करेगा. जानकारी के अनुसार, बसों पर लगे कैरियर पर कई बस चालक अवैध रूप से लगेज ले जाते हैं. ग्रामीण क्षेत्र में बसों के ऊपर लगे इन कैरियर पर कई बस ड्राइवर सवारियां तक बिठा लेते हैं. इसके कारण बस का संतुलन बिगड़ता है और हादसे होने का डर रहता है.
बस मालिकों को समय देने के बाद की गई कार्रवाई
सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है राज्य सरकार
पाली आरटीओ ओपी बैरवा के अनुसार, कुछ बस संचालक बसों की छत पर यात्रियों को बैठाते हैं और सामान लादते हैं. इससे संतुलन बिगड़ने से हादसों की आशंका रहती है. राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है. ओवरलोडिंग एवं ओवर क्राउडिंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 31 दिसंबर तक जो नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.