हरियाणा के पंचकूला में कंपनी कर्मचारी के साथ 19 लाख रुपए का फ्रॉड हो गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन खातों की डिटेल खंगाली जा रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई है।
पंचकूला के कालका में रहने वाले अरविंद शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में जमीनदसांव गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश के परवाणु की कंपनी में जॉब करता है। उसने टेलिग्राम ऐप डाउनलोड किया हुआ था। मेरे पास एक महिला का मैसेज आया, जिसमें उसन ऑनलाइन जॉब के बारे में पूछा। अरविंद की आइडी व पासवर्ड जनरेट करने के बाद उसे एक ग्रुप में ऐड किया गया। जहां से एक फोटो पर 20 बार क्लिक करने का टॉस्क दिया गया। पहली बार में उसके खाते में 1100 रुपए भी आ गए।
10 बार में ट्रांसफर करवाए 19,20,189 रुपए
उसके बाद उसे इसी प्रकार से और टॉस्क दिए गए, जिनके लिए उससे 29 नवंबर को 2-2 हजार रुपए, 13292 रुपए जमा करवाए गए। 30 नवंबर को 20 हजार, 51708 रुपए जमा करवाए। 1 दिसंबर को 1, 21513 रुपए ट्रांसफर करवाए गए। 6 दिसंबर को 8 लाख 19 हजार 676 रुपए व 8 दिसंबर को 5 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। 9 दिसंबर को 2 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। 10 दिसंबर को 90 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। उसके बाद मैने पैसे निकालने चाहे तो 6 लाख रुपए और मांगे गए, तब मुझे फ्रॉड का अहसास हुआ।
चल रही है जांच : ASI देशराज
पंचकूला साइबर क्राइम थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI देशराज ने बताया की पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन खातों की डिटेल खंगाली जा रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.