पाली में रंजिश के चलते एक अधेड़ पर उसके ही पड़ोसी ने धारदार कूंट और लाठी से हमला कर घायल कर दिया। जिसका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पुलिस पीड़ित की रिपोर्ट पर मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बोमादड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय बिंजाराम पुत्र जवाहरराम सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। इस दौरान रंजिश के चलते पड़ोसी में रहने वाले दो युवकों ने उस पर अचानक आकर लाठी ओर धारदार कूंट से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध के कान के पास गहरा घाव हुआ वही पीठ में भी चोटे आई। उसके चिल्लाने पर घर से लोग बाहर निकलते तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अधेड़ को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर जांच शुरू की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.