Winter healthy food recipe: सर्दियों में शकरकंद का स्वाद अपने आप में खास होता है. ठंड के मौसम में यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ स्वाद का भी पूरा ख्याल रखता है. आमतौर पर लोग शकरकंद को भूनकर या उबालकर खाते हैं, लेकिन इससे बनी मिठाइयां भी कमाल की होती हैं.
सर्दियों में शकरकंद का स्वाद अपने आप में खास होता है. ठंड के मौसम में यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ स्वाद का भी पूरा ख्याल रखता है. आमतौर पर लोग शकरकंद को भूनकर या उबालकर खाते हैं, लेकिन इससे बनी मिठाइयां भी कमाल की होती हैं. इन्हीं में से एक है शकरकंद का हलवा, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है.

किचन एक्सपर्ट शर्मीला सुमी कहा कि शकरकंद का हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री घर में आसानी से मिल जाती है. घी, दूध और इलायची की खुशबू शकरकंद के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है, जिससे यह एक परफेक्ट विंटर डेज़र्ट बन जाता है.

आगे कहा कि हलवा बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े शकरकंद लें. इन्हें अच्छी तरह उबाल लें और ठंडा होने पर छिलका निकाल दें. अब मोटे साइड वाले ग्रेटर से शकरकंद को ग्रेट करें. मोटा ग्रेट करने से हलवे का टेक्सचर स्मूद और दानेदार बना रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि अब एक कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी गर्म करें. इसमें 10–12 काजू डालकर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें. इसके बाद ग्रेट किया हुआ शकरकंद कढ़ाई में डालें और मध्यम आंच पर 8–10 मिनट तक भूनें, ताकि कच्ची महक खत्म हो जाए.

उन्होंने कहा कि शकरकंद अच्छे से भुन जाएं, तब इसमें तीन से चार चम्मच चीनी डालें. चीनी पिघलने के बाद आधा कटोरी मलाई सहित दूध मिलाएं. दूध हलवे को क्रीमी बनाता है और स्वाद में भी गहराई लाता है.

आगे कहा कि अब आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर हलवे को अच्छी तरह चलाएं. दूध सूखने तक हलवे को लगातार चलाते रहें, ताकि वह नीचे न लगे और टेक्सचर एकसार बना रहे.

जब हलवा कढ़ाई के किनारे घी छोड़ने लगे, तो समझ जाइए कि हलवा पूरी तरह तैयार है. इस स्टेज पर हलवा सॉफ्ट, माउथ-मेल्टिंग और खुशबू से भरपूर हो जाता है. तैयार हलवे को कटोरी में निकालें और ऊपर से चाहें तो ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें. गर्मागर्म शकरकंद का हलवा सर्दियों की शाम को और भी खास बना देता है। इसे एक बार जरूर ट्राई करें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.