साल 2025 विदा होने वाला है। 2026 की शुरुआत होने वाली है। नए साल की शुरुआत से पहले दैनिक भास्कर बता रहा है कि 2026 में आपको कितनी छुट्टियां मिलने वाली हैं। नए साल में सरकारी कर्मचारियों के लिए 31 सार्वजनिक और 19 ऐच्छिक छुट्टियां हैं।
31 सार्वजनिक छुट्टियों मे से रविवार को 6 और शनिवार को 3 छुट्टियां हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को 9 छुटि्टयां कम मिलेंगी। 2026 में दीपावली, नवरात्रा स्थापना, महाशिवरात्रि रविवार को है। 15 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा।
7 सप्ताह में शुक्रवार को सार्वजनिक छुट्टी है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है। 5 सप्ताह ऐसे हैं, जिनमें शनिवार, रविवार के बाद सोमवार की सार्वजनिक छुट्टी है। सोमवार के सार्वजनिक छुट्टी की वजह से भी सरकारी कर्मचारियों की सप्ताह में लगातार तीन दिन छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों के अलावा कलेक्टर अपने जिले में साल की 2 छुट्टी घोषित कर सकेंगे। जयपुर कलेक्टर पहले ही 14 जनवरी मकर संक्रांति और 11 मार्च शीतला अष्टमी की छुट्टी घोषित कर चुके हैं।


—
नए साल के कैलेंडर की यह खबर भी पढ़िए…
राजस्थान में साल 2026 में होंगे निकाय और पंचायत चुनाव, फरवरी में जारी होगी SIR की फाइनल वोटर लिस्ट, 21 भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम होंगे

राजस्थान में अगले साल कई बड़े इवेंट होने जा रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख निकाय और पंचायत चुनाव हैं। हालांकि इनकी अभी तक तारीख तय नहीं है। माना जा रहा है कि अप्रैल तक ये दोनों चुनाव होंगे। (यहां क्लिक कर पढ़ें 2026 में किस महीने कौन से इवेंट होंगे)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.