बीत रहे साल में मालवा निमाड़ में कई राजनीतिक घटनाक्रम भी चर्चा में रहे। भाजपा सरकार की उनके ही मंत्रियों व विधायकों ने मुसीबतें बढ़ाईं। कर्नल सौफिया की आतंकियों की बहन से तुलना करने के बयान पर मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर जिले में केस दर्ज हुआ। वहीं उज्जैन में लैंड पुलिंग एक्ट के विरोध के आगे सरकार को झुकना पड़ा और जारी की गई अधिसूचनाएं निरस्त कर दी गईं। इस एक्ट का विरोध उज्जैन उत्तर से विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा व किसान संघों ने किया था। इसके अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की प्रियंका-राहुल पर की गई टिप्पणी, भाजपा पार्षदों का विवाद, इंदौर भाजपा कार्यालय में कालिख पोते जाने जैसे मामलों ने राजनीति को गरमाए रखा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.