रांची| एचईसी के एचएमबीपी प्लांट स्थित मुख्य स्टोर से सोमवार सुबह करीब एक टन ब्रास चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, सुबह से देर शाम तक प्लांट परिसर में इस मामले को लेकर चर्चा होती रही। कुछ कर्मियों को पूछताछ के लिए बैठाया गया और उन्हें जांच पूरी होने के बाद बुलाने की बात कही गई। एक कामगार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एचईसी जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान में एक टन ब्रास गायब होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। प्लांट में निगरानी और सुरक्षा प्रबंधन में भारी लापरवाही बरती जा रही है। इधर, यूनियन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। वहीं स्टोर इंचार्ज ने सफाई देते हुए कहा कि चोरी की बात गलत है। सामान इधर-उधर रखे होने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.