अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक (तिरहुत प्रमंडल) जैनेंद्र कुमार ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ 17 जनवरी 2026 को नियोजनालय परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं.
इस जॉब कैम्प में इंडिया एचआर सर्विस धनबाद (India HR Service Dhanbad) द्वारा एसएमओ/इलेक्ट्रिशियन (SMO/ Electrician) के पद पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. इस शिविर में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक होनी चाहिए. इस शिविर में मिलने वाले रोजगार के लिए 14 हजार से 20 हजार रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा. इस नौकरी का कार्यक्षेत्र यानी जॉब लोकेशन बैंगलोर और पूना में होगी. इस शिविर में नौकरी पाने के लिए शैक्षणिक योग्यता सिर्फ 8वीं और 10वीं पास होनी चाहिए.
अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक (तिरहुत प्रमंडल) जैनेंद्र कुमार ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ 17 जनवरी 2026 को नियोजनालय परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं.
जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु आवेदकों को एनसीएस पोर्टल (N.C.S Portal) पर नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है. जो इस जॉब कैंप में शामिल होने के इच्छुक हैं और नियोजनालय में निबंधित नही हैं वे किसी कार्य दिवस को नियोजनालय में आकर अपना निबंधन करा सकते हैं. इसके अलावा एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर खुद जॉब सीकर्स (Job Seekers) के रूप में ऑनलाईन निबंधन कर सकते हैं. इस पोर्टल पर ऑनलाईन निबंधन निःशुल्क है. यह शिविर खासकर उन युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है जो तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं. रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.