मोगा जिले में चोरी और लूट की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटना थाना बधनी के अंतर्गत आने वाले गांव बुट्टर से है, जहां विदेश से लौटे एक बुजुर्ग NRI से दिनदहाड़े सोने की अंगूठी उतार ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वह 10 दिन पहले ही विदेश से लौटा था। जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग बुद्ध सिंह अपने घर के पास एक मैकेनिक की दुकान के सामने बैठे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आए। कुछ ही देर बाद एक स्विफ्ट कार भी वहां रुकी, जिसमें से तीन से चार अन्य युवक उतरे और बुजुर्ग से बातचीत करने लगे। वारदात के बाद आरोपी फरार लुटेरों ने बातों में उलझाकर बुजुर्ग के हाथ से सोने की अंगूठी उतार ली और तुरंत मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात दिनदहाड़े अंजाम दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पीड़ित बुजुर्ग बुद्ध सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनकी लूटी हुई अंगूठी वापस दिलाई जाए। गौरतलब है कि शहर में इससे पहले भी कई ऐसी वारदातें हो चुकी हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.