इरान और इजराइल के बीच रहे तनाव के बीच पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे LPG के स्टॉक में कुछ दिक्कत आई है, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि, चंडीगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। उपायुक्त ने बताया कि घरेलू LPG का स्टॉक पूरी तरह पर्याप्त है। बस कुछ जगहों पर लोग घबराकर ज्यादा खरीद रहे हैं, जिससे थोड़ी बढ़ोतरी दिख रही है। वहीं, ऑयल कंपनियों ने कहा है कि रोजाना की जरूरत पूरी करने लायक स्टॉक उनके पास है। कॉमर्शियल सिलेंडर पर 20% की सीमा उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि, सरकार ने दुकानों और होटलों वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई औसत मासिक बिक्री का सिर्फ 20% कर दी है। अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और जरूरतमंदों के आश्रय गृहों की सप्लाई बिना रुके चालू रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त नजर घरेलू LPG को गलत इस्तेमाल, जमाखोरी या महंगे दामों पर बेचने से रोकने के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर और ऑयल कंपनियां लगातार चेकिंग कर रही हैं। अगर कोई ऐसा काम पकड़ा गया तो ब्लैक मार्केटिंग कानून और जरूरी वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। पीएनजी की तरफ बढ़ो, सस्ता और सुरक्षित प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करें। पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) एलपीजी से सस्ता, सुरक्षित और ज्यादा कारगर है। कई दुकानें और कॉमर्शियल जगहें पहले से ही पीएनजी पर चल रही हैं। पीएनजी अभी सेक्टर 10, 11, 17, 22, 26-28, 30, 32-38, 40-44 और 46-51 में उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल की कोई समस्या नहीं है। दोनों की पर्याप्त सप्लाई बनी हुई है।