गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक ट्रैक्टर चालक को पीठ में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी
जख्मी युवक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी विनोद सिंह का 20 वर्षीय बेटा पीयूष कुमार बताया गया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई।
दरअसल इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि पीयूष कुमार अपने खेत से गन्ने को लेकर अपने ट्रैक्टर ट्राली से शहर के हरखुआ स्थित चीनी मिल में गया हुआ था।
जख्मी हालत में अपने मामा के लड़कों को फोन
चीनी मिल में गन्ना गिराने के बाद वह वापस अपने घर ट्रैक्टर से लौट रहा था। इस बीच वह जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में पहुंचे ही थे की बाइक सवार बदमाशों ने उसके पीठ में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जख्मी हालत में उसने अपने मामा के लड़कों को फोन किया। जिसके बाद युवक के मामा के लड़के घटनास्थल पर पहुंचे और उसे जख्मी हालत में उठाकर इलाज के लिए लेकर मॉडल अस्पताल में पहुंचे। जहां उसका प्रथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया है।
फिलहाल युवक को किसने और क्यों गोली मारी है। इसके बारे में पुलिस की टीम पता लग रही है। इस संदर्भ में सादर 6 एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि एक युवक को गोली लगी है। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.