स्टार लेग स्पिनर राजस्थान रॉयल्स में शामिल
राजस्थान के स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में शामिल. अबु धाबी में हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चली कड़ी बिडिंग. रवि बिश्नोई का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया था. जोधपुर जिले के बिरामी गांव के रहने वाले हैं रवि बिश्नोई. आईपीएल का 19वां सीजन 26 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा. रवि बिश्नोई के परिवार में उत्सव का माहौल.
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे झुंझुनू के मुकुल
आईपीएल में खेलेगा झुंझुनूं का युवा क्रिकेटर मुकुल चौधरी. झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी का रहने वाले हैं मुकुल चौधरी. आज हुए आक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में किया शामिल. 30 लाख रूपए थी बेस प्राइज, 2.60 करोड़ में खरीदा. विकेट किपर के साथ बल्लेबाजी में दिखाया था मुकुल ने दम. 11 दिन पहले हुए मैच में 26 गेंदों पर जड़े थे 62 रन. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी घरेलू टी-20 में जड़े थे ताबड़तोड़ 62 रन. मुकुल चौधरी की उपलब्धि पर झुंझुनूं में खुशी की लहर.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
सिरोही में हाईवे पर अवैध शराब की चुपचाप बिक्री
नागौर में ठंड कम पड़ने से किसान चिंतित
नागौर जिले में न्यूनतम पारा 10 और अधिकतम 26 दर्ज किया गया. कुछ दिनों पहले तेज ठंड पड़ रही थी, लेकिन अब मौसम में सर्दी कम हो गई है. किसानों का कहना है कि कम सर्दी के कारण फसलों को नुकसान होने का डर है. मौसम में अचानक बदलाव ने कृषि उत्पादन और खेतों में काम करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल सुरक्षा और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है.
दौसा के कृषि मंडी में चोरी
टोंक के बहीर इलाके में पैंथर का मूवमेंट
कालाडेरा के प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग
कालाडेरा रीको स्थित पंचम प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. आग से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया. सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है. स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और जांच का भरोसा दिलाया. यह घटना फैक्ट्री मालिकों और आस-पास के लोगों में चिंता और नुकसान की भावना पैदा कर रही है.
जयपुर में सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
राजधानी जयपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवाया गया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया. पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. पूरे कोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आम लोगों और वकीलों की सुरक्षा को देखते हुए प्रवेश पूरी तरह रोका गया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान की कोशिश जारी है.
जोधपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जोधपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 96 किलो 240 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया. यह कार्रवाई सहरद उम्मेदनगर के पास की गई, जिसमें पुलिस ने एक ब्रेजा कार को रोका और उसमें से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद की. मामले में विकास विश्नोई, कपिल कीर और धर्मपाल कीर को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया. मथानिया थाना पुलिस ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया और शहर में नशे के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी.
अलवर में थानागाजी में युवक का शव, सिर पर चोट
अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में नारायणपुर रोड पर मेवात होटल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान हींसला गांव निवासी रामावतार बलाई के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार रामावतार मंगलवार तड़के करीब 4 बजे चाय पीने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए. सूचना के बाद 108 एंबुलेंस से शव अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बीकानेर में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बीकानेर शहर में पंडित पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले की जांच जारी है.
अलवर में मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी
अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह तीसरी बार है जब मिनी सचिवालय को उड़ाने की धमकी मिली है. जिला कलेक्टर के आधिकारिक मेल आईडी पर तमिलनाडु से यह धमकी भरा ईमेल आया. मौके पर एडीजी विशाल बंसल पुलिस सभागार में क्राइम मीटिंग ले रहे हैं. डीएसपी शाखा के कर्मचारी मेटल डिटेक्टर से सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं. हालांकि लोगों का आवागमन फिलहाल जारी है.
जोधपुर में टूटी सड़कों पर प्रदर्शन
जोधपुर में टूटी सड़कों को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. मिर्धा सर्कल चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. पुलिस मौके पर मौजूद है, लेकिन प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे से रास्ता बंद है. नागोरी गेट से लोअर कोर्ट जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है. सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारी जल्द सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.