Healthy Pahadi Food: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मंडवे का फ़ानू या फाड़ू एक खास और सेहतमंद डिश है. यह रागी से बनाई जाती है और हड्डियों, दांतों और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है. हल्की और पचाने में आसान यह डिश लंबे समय तक ऊर्जा देती है. भांग की चटनी या हल्की दाल के साथ गरमागरम परोसा जाने वाला मंडवे का फ़ानू स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है.
मंडवा, जिसे रागी भी कहते हैं, पहाड़ों में उगने वाला बहुत पौष्टिक अनाज है. इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. मंडवे का फ़ाणू दिखने में साधारण लगता है लेकिन स्वाद और पोषण में बहुत खास है. यह डिश हल्की होती है और पचाने में आसान होती है. यह खाने से लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है.
मंडवे का फ़ानू बनाने के लिए सामग्री
मंडवे का फ़ानू बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री चाहिए. इसमें 1 कप मंडवे का आटा (रागी का आटा), 2 कप पानी, स्वाद अनुसार नमक, 1-2 चम्मच घी और परोसने के लिए भांग की चटनी या हल्की दाल शामिल है.
मंडवे का फ़ानू बनाने के की विधि
सबसे पहले मंडवे के आटे को पानी में अच्छी तरह घोलें ताकि कोई गुठली न रहे. इसके बाद इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. इसे लगातार चलाना जरूरी है ताकि मिश्रण फट न जाए और गाढ़ा बने. जब मिश्रण गाढ़ा और फाड़ू जैसी बनावट का हो जाए, तो इसमें स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा घी डालें. गरमागरम फाड़ू तैयार है. इसे भांग की चटनी, घी या हल्की दाल के साथ परोसें. यह डिश जल्दी बनती है और खाने में हल्की लेकिन स्वादिष्ट होती है.
मंडवे का फ़ानू के हेल्थ बेनिफिट्स
मंडवे का फ़ानू स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर है. यह लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा देता है इसलिए पहाड़ी लोग मेहनत के बाद इसे जरूर खाते हैं. फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन को सही रखता है. आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. मंडवे का फाड़ू न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि यह शरीर को ताकत और पोषण भी देता है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.