पंजाब के लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव पार्क में खून से लथपथ पड़ा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार को दोपहर के बाद जमालपुर इलाके में सामने आई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावर और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गोलियां चलीं। मृतक की पहचान राम नगर भामियां के रहने वाले प्रदीप बिल्ला के रूप में हुई है। एडीसीपी जश्न गिल ने बताया कि पुलिस को साढ़े 4 बजे घटना की सूचना मिली थी। बिल्ला पार्क में सैर करने आया था। इसी दौरान एक्टिवा पर आए 2 लोगों ने उसे गोली मारी और फरार हो गए। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.