यूपी बोर्ड की परीक्षा का गुरुवार को दूसरा दिन रहा है. गुरुवार 19 फरवरी को दूसरे दिन की परीक्षा में 27 हजार 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प और व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा हुई.
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन कुल 27 हजार बच्चों ने छोड़ी परीक्षा.
दूसरी पाली में 3 लाख 92 हजार 274 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. 3 लाख 69 हजार 988 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 22 हजार 286 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी. गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया. अब तक कुल चार परीक्षार्थी नकल करते बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए हैं. गुरुवार की परीक्षा में कोई मुन्ना भाई नहीं पकड़ा गया है. अब तक कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गुरुवार को पहली पाली की परीक्षा 3005 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई.
हाई स्कूल की परीक्षा में 61,663 और इंटरमीडिएट में 34,633 को मिलाकर कुल 96296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई. दूसरी पाली में हाई स्कूल की सिलाई और इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई. यह परीक्षा 7214 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. दूसरी पाली की परीक्षा में हाई स्कूल में 2139 और इंटरमीडिएट में 3 लाख 90 हजार 135 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 3 लाख 92 हजार 274 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.