इसके अलावा 23 कैरेट सोना ₹1,49,570 और 22 कैरेट सोना ₹1,43,335 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होगा. अगर एक दिन पहले यानी शनिवार के भाव से तुलना करें तो शनिवार को शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,43,900 थी, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,53,400 प्रति 10 ग्राम बिक रहा था. यानी एक ही दिन में दोनों कीमती धातुओं में साफ तौर पर तेजी देखी गई है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी अलग-अलग रेट
खरीदारों को बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती के चलते कीमतों में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में भी बाजार की चाल वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी. फिलहाल जो लोग सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें रोजाना बदलते रेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि निवेश के लिहाज से सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प बना हुआ है, लेकिन छोटी अवधि में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.