मौसम को लेकर चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 26 जनवरी को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्री में हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. साथ ही 23 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों के एक दो स्थानों स्थानों पर भारी बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. 23 जनवरी की सुबह चंबा, कुल्लू, लाहौल और स्पीति के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी के कई दौर होंगे, साथ ही एक या दो बार मध्यम/तेज बर्फबारी होने की भी बहुत संभावना जताई गई है. इन इलाकों में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि कांगड़ा, शिमला, मंडी और किन्नौर जिले में हल्की बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर के इलाको में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं.
अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी/ मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि ऊंची/ मध्य पहाड़ियों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है. राज्य के क्यों हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उसके बाद अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 6 से 10 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले 3 से 3 दिनो में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
प्रदेश में कितना रहा न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा. सुंदरनगर में 1.4 डिग्री, भुंतर में 1.0 डिग्री, कल्पा में माइनस -2.0, धर्मशाला में 5.0 डिग्री, ऊना में 3.4, नाहन में 6.7, पालमपुर में 3.0 डिग्री, सोलन में 1.6 डिग्री, मनाली में 1.5 डिग्री, कांगड़ा में 3.4, मंडी में 2.5 डिग्री, बिलासपुर में 3.5, हमीरपुर में 1.3, जुब्बड़हट्टी में 6.2, कुफरी में 4.0, कुकुमसेरी में माइनस -7.1, नारकंडा में 2.1, रिकांगपिओ में 0.4, सेऊबाग में 0.5, बरठीं में 0.3, चौपाल में 5.1, कसौली में 8.5, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में 7.8, देहरा गोपीपुर में 9.0, ताबो में माइनस -8.7, नेरी में 8.6 और बजौरा में 5.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.