Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड वालों को ठंड से राहत मिल गई है. सिर्फ गुमला का 4.8 डिग्री पर ठहरा हुआ है. बाकी अन्य जिलों का मौसम सामान्य हो गया है. हालांकि आज झारखंड के 7 जिलों में 10 डिग्री से कम तापमान रहने की चेतावनी जारी की गई है.
झारखंड के 7 जिलों का तापमान पहुंचा 10 डिग्री से कम
आज 23 जनवरी के मौसम की बात की जाए तो रांची मौसम केंद्र के मुताबिक आज झारखंड के 7 जिलों में 10 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है, जिनमें खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा पलामू, गुमला जैसे जिले शामिल है. इन जिलों में सुबह और शाम कंकनी देखने को मिलेगी और दोपहर में धूप में भी सनसनाती ठंडी हवा से सावधान रहना होगा.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 26/11 | 171 |
| जमशेदपुर | 28/11 | 184 |
| धनबाद | 27/11 | 168 |
| बोकारो | 26/11 | 170 |
| पलामू | 29/9 | 180 |
नोट- ( ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )
अधिकतम तापमान में होगी 2-3 डिग्री की वृद्धि
वहीं, सुबह शाम भले हल्की ठंड लोगों को देखने को मिले, लेकिन दोपहर में थोड़ी गर्मी जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है. क्योंकि अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि देखी गई है. जहां 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री देखा जा रहा था. वहीं, आज लगभग सारे जिलों का 27 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में तो चाईबासा का 30.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. यहां पर लोगों को अब बस एक स्वेटर से ही काम चलाना पड़ रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.