KhatuShyam Ji Mela Special: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी फाल्गुन मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. मेला 21 फरवरी से शुरू हुआ, आज चौथा दिन है. रोजाना लाखों भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं. तमिलनाडु, बंगाल और कर्नाटक से आए फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है. मंदिर परिसर को भव्य सजावट से श्याम दरबार का रूप दिया गया है. फिलहाल भीड़ कम होने से एक घंटे से कम समय में दर्शन हो रहे हैं. 26 फरवरी से 28 फरवरी तक भारी भीड़ आने का अनुमान है.
इसके अलावा, मंदिर परिसर को लाल, पीले और सफेद कपड़ों से सजाया गया है. मंदिर परिसर में घंटियां लटकाई गई है. हवा के साथ घंटियों से संगीत बज रहा है. थर्माकोल शीट पर कढ़ाई कर मंदिर को श्याम दरबार बनाया गया है. फिलहाल श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने की वजह से चारण खेत के सभी जिग-जैग अभी नहीं खोले गए हैं और श्रद्धालुओं को जल्दी दर्शन हो रहे हैं. खाटू पहुंचने के बाद दर्शन होने में श्रद्धालुओं को एक घंटे से भी कम समय लग रहा है. इसके अलावा रींगस से खाटू तक निशान लिए श्रद्धालुओं के जत्थे आगे बढ़ रहे हैं. बाबा श्याम का यह मेला 28 फरवरी तक चलेगा.
तोरण द्वार पर सेल्फी खिंचवाने और धोक लगाने का दौर जारी
तोरण द्वार पर भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. तोरण द्वार पर सेल्फी खिंचवाने और धोक लगाने का दौर चल रहा है. श्याम भक्त धोक लगाकर दोबारा वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं. सेल्फी खिंचवाने का अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है. श्याम भक्त एकत्र होकर गुलाल उड़ाते हुए बाबा श्याम के भजनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं. देश-विदेश से आए श्रद्धालु जयकारों के साथ खाटू पहुंच रहे हैं.
26 फरवरी से बढ़ेगी भीड़
साल 2025 के मुक़ाबले इस अभी मेले में भक्तों की संख्या कम है. अब तक करीब 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने बाबा श्याम के दर्शन किए हैं. आज और कल भी भक्तों की भीड़ कम रहेगी. 26 फरवरी के बाद 28 फरवरी तक भारी भीड़ आने का अनुमान है. प्रशासन और मंदिर कमेटी के अनुसार, इस बार आठ दिवसीय इस मेले में करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. अभी फिलहाल खाटूश्याम जी में प्रवेश करने के बाद भक्तों को करीब 3 से 4 किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद बाबा श्याम के दर्शन हो रहे हैं. भीड़ बढ़ने पर अगर चारण मैदान और लखदातार ग्राउंड चालू होता है तो ये दूरी करीब 8 से 10 किलोमीटर से अधिक की हो जाएगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.