अभिभाषक संघ के नव निर्विरोध पदाधिकारी व वकील
जालोर बार एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को निर्विरोध संपन्न हुए। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक वकीलों की लम्बी चर्चा के बाद सभी ने सहमति से बार-एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर खसाराम परिहार परिहार को निर्विरोध नियुक्त किया।
बार एसोसिएशन जालोर चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त नामांकन पत्रों की प्राप्ति होने के बाद गुरुवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच एवं विड्राल का समय तक कचहरी परिसर में चली। जांच वकीलों की चर्चा के बाद नामांकन जमा कराने वाले अध्यक्ष पद पर महिपालसिंह, उपाध्यक्ष पद पर हरीश कुमार उर्फ हरियाराम, सचिव पद पर तरूण सिद्धावत, सह-सचिव पद पर महेन्द्र सी मुणोत एवं कोषाध्यक्ष पद पर पुखराज माली ने अपना-अपना नामांकन पत्र विड्राल किया।
अभिभाषक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का वकीलों ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए
बोले- सभी को साथ लेकर चलेंगे
जिसमें सभी सदस्य व वकीलों की सहमति पर जालोर बार-एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर खसाराम परिहार निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके साथ अन्य पद उपाध्यक्ष अशोक कुमार माली, सचिव विक्रमसिंह, सहसचिव फरमान अली, कोषाध्यक्ष मनमोहन, सहकोषाध्यक्ष महेश कुमार रजक व पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर ज्योत्सना राजपुरोहित को निर्विरोध निर्वाचित किया गया हैं।
जिसके बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहां कि जालोर का बार-एसोसिएशन एक शांति पूर्ण बार-एसोसिएशन हैं। सभी एक दूसरे को साथ लेकर चलने वाले हैं। वरिष्ठ के आदेशानुसार सभी को साथ में लेकर काम करूंगा। सभी सदस्यों के साथ दुख-सुख में हमेशा साथ रहूंगा। इस दौरान अभिभाषक संघ के सभी सदस्य व वकील मौजूद रहे।

नामांकन वापसी को लेकर चर्चा करते हुए वकील व उम्मीदवार
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.