Balrampur School News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के मनबासा शासकीय हाई स्कूल में परीक्षा के बाद 11 छात्राएं बेहोश हो गईं. 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. कारण का पता नहीं चल सका हैं. जानें पूरा मामाला
घटना दोपहर करीब 2 बजे की है, जब कक्षा 10वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राएं कक्षा से बाहर निकल रही थीं. अचानक एक-एक कर 11 छात्राएं गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं. स्कूल स्टाफ और सहपाठियों ने फौरन मदद की और 108 एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा. प्रारंभिक जांच में बेहोशी का कोई स्पष्ट कारण नहीं मिला है. संदेह है कि यह गर्मी, डिहाइड्रेशन या भोजन में कोई समस्या हो सकती है, लेकिन पुष्टि के लिए मेडिकल टीम और स्वास्थ्य विभाग की जांच चल रही है.
डॉक्टरों की टीम जांच में लगी
शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्याम किशोर जायसवाल ने बताया, “परीक्षा के तुरंत बाद छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली थी. शिकायत आई थी कि उनको कंपकंपी, रोने की बात बताई गई थी. इसके बाद उच्च अधिकारियों को हालात से अवगत कराया और बच्चियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. 6 छात्राओं की हालत चिंताजनक है, लेकिन अब स्थिर हो रही हैं. डॉक्टर वजह पता लगाने में लगे हैं.
अभिभाव भी पहुंचे अस्पताल
बीईओ ने बताया कि एडमिट छात्राओं के अभिभावकों को अस्पताल बुला लिया गया है. डॉक्टर जैसा बोलेंगे वैसा किया जाएगा. अगर कहीं रेफर करेंगे तो वहां भी छात्राओं को ले जाया जाएगा. आगे कहा, स्कूल में कोई लापरवाही नहीं बरती गई, फिर भी पूरी जांच की जाएगी. वहीं, इस घटना से अभिभावकों में दहशत फैल गई है. कई माता-पिता अस्पताल पहुंचे और अपनी बेटियों की स्थिति जानने लगे. प्रशासन हालात पर नजार बनाए हुए है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.