Vegetable Prices In Mandi : सर्दी के मौसम में सब्जियों के भाव कम होने से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. पहले जिन सब्जियों के दाम ₹80 से ₹100 किलो थे, अब वे ₹40–₹50 किलो में मिल रही हैं. अब लगभग सभी जरूरी सब्जियां सस्ती हो गई हैं, केवल मटर और लहसुन ही अभी महंगे बने हुए हैं. देखें रेट लिस्ट.
सर्दी के मौसम में करौली जिले में सब्जियों के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. बीते कुछ सप्ताह पहले तक जो सब्जियां आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही थीं, अब वही सब्जियां गुलाबी सर्दी के बीच सस्ती होकर बाजारों में 40 से 50 रुपए किलो के भाव से उपलब्ध हैं.

पिछले चार–पांच दिनों में लगभग सभी प्रमुख सब्जियों के भावों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आमजन की रसोई का बजट एक बार फिर संतुलन में लौट आया है.<br />जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले तक ₹100 किलो तक बिकने वाली कई सब्जियां अब ₹30 से ₹40 प्रति किलो के भाव में मिल रही हैं.

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि सभी सब्जियों के दाम आधे से भी कम हो गए हैं. खासतौर पर धनिया के भावों में आई गिरावट इस बदलाव का बड़ा उदाहरण है. जो धनिया कुछ दिन पहले तक ₹ 200 प्रति किलो तक बिक रहा था, अब वही ₹60 से ₹80 किलो के बीच उपलब्ध है. इसके अलावा आलू, प्याज, मिर्च, गोभी और टमाटर जैसी रोजमर्रा की सब्जियों के दाम भी काफी नीचे आ गए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सब्जी व्यापारी लवकुश सैनी का कहना है कि करीब दो महीने से महंगे चल रहे सब्जियों के दाम पिछले 10–15 दिनों में 50 प्रतिशत तक गिर गए हैं. पहले जो सब्जियां ₹40–₹50 किलो बिक रही थीं, वे अब ₹25–₹30 में मिल रही हैं, जबकि ₹70–₹100 किलो वाली सब्जियां अब ₹40–₹50 तक आ गई हैं.

व्यापारियों के अनुसार इससे पहले बारिश और आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे, लेकिन अब सर्दी के मौसम में नई फसल की आवक तेज हो गई है. मंडियों में सब्जियों की भरपूर आपूर्ति होने से भाव लगातार नीचे आ रहे हैं.

सब्जी व्यपारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में सर्दी के चलते सब्जियां और भी सस्ती हो सकती हैं, जिससे लोग बिना किसी चिंता के दोनों समय ताजी सब्जियां खरीद सकेंगे.

करौली सब्जी मंडी में वर्तमान में आलू ₹10, प्याज ₹30, मिर्च ₹30, धनिया ₹40, टमाटर ₹20–₹30, फूलगोभी ₹40 और शिमला मिर्च ₹60 प्रति किलो के आसपास बिक रही है. कुल मिलाकर सर्दी ने इस बार सब्जियों के बाजार को ठंडा कर आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.