कृषि के क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग
कृषि वैज्ञानिक एनो राय ने लोकल 18 को बताया कि है आज का समय मॉडर्न का है. आज के समय में सभी क्षेत्रों में नई नई टेक्नोलॉजी आ रही है.मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में भी नया टेक्नोलॉजी आया है ड्रोन टेक्नोलॉजी .कृषि क्षेत्र में ड्रोन टेक्नोलॉजी के आने से किसानों को क्या फायदा होगा. पहले हम लोग जो अपने कृषि कार्य में कीटनाशक , दवा आदि का छिड़काव करते तो हाथों से करते थे स्प्रे के माध्यम से करते थे.
इससे नुकसान भी होता था ,जैसे पानी ज्यादा लगता था.जैसे प्रति हेक्टेयर की बात किया जाए तो 250 से 500 लीटर पानी लगता था.और जब हमलोग दवा या कीटनाशक स्प्रे करते हैं तो उसका मात्रा भी जितना प्रयोग करना चाहिए , उससे अधिक लगता था. साथ ही छिड़काव करते समय पौधों में जो एक्चुअली पड़ना चाहिए जैस पौधा में ,पौधा के पीछे,पता आदि में लेकिन वह इधर-उधर गिर जाता था और पानी व समय भी ज्यादा लगता था. इसमें लोगों के पारिश्रमिक ,कीटनाशकों दवा कीबर्बादी एवं पानी ,समय की बर्बादी होती है.
ड्रोन टेक्नोलॉजी से किसानों को होगा फायदा
किसानों को कम अवधि में उम्मीद से कम खर्चे में जैसे कि मात्र 8 से 10 मिनट में एक एकड़ कृषि क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से , इसमें एक एकड़ में मात्र 10 लीटर पानी का प्रयोग होता है. जहां हम लोग पारंपरिक तरीके से कीटनाशक छिड़काव में 500 लीटर का पानी का प्रयोग करते तो वही ड्रोन टेक्नोलॉजी में यह मात्र 10 लीटर पानी पर आ जाएगा. ड्रोन से हाइ प्रेशर से स्प्रे होने के कारण पानी की बूंद को बहुत ही छोटे-छोटे बूंद में बनाकर कीटनाशक का छिड़काव करता है .और पते पर अच्छे से पड़ जाता है. और फोटो सिंथेसिस के माध्यम से कीटनाशक एवं खाद के छिड़काव से यह पौधों के आंतरिक भागों तक अच्छे से पहुंच जाता है, जिससे पौधों के ग्रोथ में फायदा पहुंचाता है.
कम समय में ज्यादा छिड़काव
ड्रोन टेक्नोलॉजी से फायदा की बात करें तो पानी की मात्रा, समय की बचत हो रही है. कम समय में हम लोग ज्यादा एरिया में छिड़काव कर सकते हैं. हम सब्जी व धान का खेती करते हैं जो बड़े स्तर पर होता है.तो उसमें बीच में घुसकर स्प्रे करना संभव नहीं होता है.आपका कीटनाशक भी कम लग रहा है .ऐसे में आप ड्रोन के माध्यम से कितने भी बड़े खेत में बड़े आसानी से छिड़काव कर सकते हैं.खेत के एक छोर में खड़ा होकर आराम से कर सकते है.पूरे खेत में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं .इसे फसलों को नुकसान भी कम पहुंचता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.