झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव।
कपूरथला जिले के गांव हमीरा के पास झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक पिछले छह दिनों से लापता था। राहगीरों की सूचना पर सुभानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
मृतक की पहचान जालंधर के रहने वाले 35 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई है।मृतक के भाई साबा लाहौरिया ने बताया कि 6 जनवरी को जालंधर के कुछ बैंक कर्मचारी उनके भाई को अमृतसर से एक ट्रक लाने के लिए अपने साथ ले गए थे।
मृतक के शव की फोटो ।
झाड़ियों में मिला शव
वहीं अगले दिन वह ट्रक हमीरा के पास लावारिस हालत में मिला, लेकिन शमशेर सिंह का कोई पता नहीं चला।साबा लाहौरिया ने बताया कि वे पिछले छह दिनों से अपने भाई की तलाश में उसकी तस्वीरें दिखाकर लोगों से पूछताछ कर रहे थे। मंगलवार शाम को उन्हें सुभानपुर थाने से फोन आया कि पुलिस ने हमीरा गांव के पास झाड़ियों से एक शव बरामद किया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा
मौके पर जाकर उन्होंने शव की पहचान अपने भाई शमशेर सिंह के रूप में की।थाना सुभानपुर के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। बुधवार को मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.