हरियाणा में आज लोहड़ी की धूम है। सभी जिलों के कॉलेजों, संस्थाओं के ऑफिस और राजनीतिक कार्यालयों में इसे लेकर कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। CM नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में अपने आवास संत कबीर कुटीर पर लोहड़ी मनाई। इसमें पंजाब से नेता भी पहुंचे। इसके बाद CM
सोनीपत के हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में लोहड़ी को लेकर कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्राचार्या और शिक्षकों ने लोहड़ी जलाई। इसके बाद सभी ने डांस किया और गाने गाए।
गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी में लोगों ने लोहड़ी पर्व मनाया। रोहतक के डेरा बाबा बालकपुरी में भी लोहड़ी मनाई गई। हिसार में नारी नारायणी फाउंडेशन ने लोहड़ी पर्व मनाया और महिलाओं ने ढोल पर डांस किया।
करनाल के भाजपा कार्यालय, हिसार के पंजाबी भवन में भी लोहड़ी मनाई गई। पंचकूला में डीसी सतपाल शर्मा, एडीसी निशा यादव और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने लोहड़ी मनाई।
फतेहाबाद के अशोक नगर में लोहड़ी पर्व मनाया गया। इसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पार्षद चंद्रभान वधवा मौजूद रहे। अल्फा सिटी में आयोजित लोहड़ी के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और पूर्व विधायक दुड़ाराम मौजूद रहे।
फतेहाबाद बीजेपी कार्यालय में भी ओबीसी मोर्चा ने लोहड़ी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम नायब सैनी पर बने गानों पर डांस किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम, एससी आयोग के चेयरमैन रवींद्र बलियाला समेत कई नेता उपस्थित थे।
हरियाणा में लोहड़ी सेलिब्रेशन के PHOTOS…
रोहतक में डेरा बाबा बालकपुरी में लोहड़ी जलाकर लोगों ने गीत गाए।

हिसार के नारी नारायणी फाउंडेशन की तरफ से लोहड़ी पर्व मनाया गया। यहां महिलाओं ने ढोल पर जमकर डांस किया।

हिसार में नारी नारायणी फाउंडेशन की महिलाएं कार्यालय के बाहर आकर भी खूब नाचीं।

फतेहाबाद के बीजेपी कार्यालय में ओबीसी मोर्चा ने लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम नायब सैनी पर बने गानों पर जमकर डांस किया।

फतेहाबाद की अल्फा सिटी में लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि, जबकि पूर्व विधायक दुड़ाराम विशिष्ट अतिथि रहे।

करनाल में भाजपा कार्यालय में लोहड़ी पर्व मनाते भाजपा नेता।
सेलिब्रेशन के फोटो-वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.